महाराष्ट्र: पालघर के केमिकल फैक्ट्री के धमाके में 2 की मौत, 10 किमी दूर तक सुनी गई आवाज

महाराष्ट्र के पालघर में बोईसर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है. इस हादसे में अब तक 2 की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.

Advertisement
पालघर के ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट (ANI) पालघर के ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट (ANI)

साहिल जोशी

  • पालघर,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

  • नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
  • हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत, 4 लोग घायल

महाराष्ट्र के पालघर में बोईसर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. विस्फोट इतना जोरदार था कि 10 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई.

Advertisement

हादसे के तुरंत बाद घटना के बारे में पालघर के कलेक्टर कैलास शिंदे ने बताया कि नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

इसे भी पढ़ें ---

नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में हादसे के बाद एक शख्स का शव बरामद कर लिया गया है. थोड़ी देर तलाशने के बाद दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया. मिसिंग मजदूर की लाश मिली. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. बचाव अभियान पूरा हो चुका है. आग पर भी नियंत्रण पाया जा चुका है. (इनपुट- स्वप्निल सारस्वत)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »