मुंबई: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में DIG के खिलाफ FIR दर्ज

सत्रह वर्षीय एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. नाबालिग ने नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 26 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

  • लड़की की बर्थ-डे पार्टी में डीआईजी ने की थी छेड़छाड़
  • लड़की ने तलोजा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई

महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी को दागदार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक एक डीआईजी स्तर के पुलिस अधिकारी पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. छेड़छाड़ की यह घटना इसी साल जून महीने की बताई जा रही है.

Advertisement

डीआईजी पर दर्ज हुई एफआईआर

बताया जा रहा है कि सत्रह वर्षीय एक के आरोप में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक के एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. यह एफआईआर तलोजा पुलिस ने दर्ज की है. आरोपी डीआईजी का नाम निशिकांत मोरे बताया जा रहा है. मोरे फिलहाल मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग पुणे में तैनात है.

जन्मदिन वाले दिन लड़की के साथ हुई थी छेड़छाड़

नाबालिग ने नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग के साथ निशिकांत मोरे ने 5 जून को की थी. उस दिन नाबालिग लड़की का जन्मदिन था. मोरे ने छेड़छाड़ नाबालिग के बर्थडे पार्टी में की थी. जिस लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वह डीआईजी के मित्र के बेटी है.

डीआईजी पर लगा पॉक्सो एक्ट

Advertisement

आरोपी डीआईजी मोरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (1) (आई), 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(ए) (4), 10 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement