ढाबे पर दारू-सिगरेट के साथ कॉपियां जांचता दिखा टीचर, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

महाराष्ट्र के लातूर में ढाबे पर शराब और सिगरेट पीते हुए परीक्षा कॉपियां जांचते शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ. जांच के बाद प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारे के निर्देश पर निजी स्कूल ने शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की.

Advertisement
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab) वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

अनिकेत जाधव

  • लातूर,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

महाराष्ट्र के लातूर में एक निजी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में शिक्षक ढाबे पर बैठकर शराब और सिगरेट पीते हुए स्कूल के पेपर जांचते नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

जांच में सामने आया कि यह पेपर लातूर शहर के एक निजी स्कूल की माध्यमिक कक्षा के थे. वीडियो में शिक्षक को ढाबे पर बैठकर पेपर चेक करते हुए देखा गया, जिससे शिक्षा व्यवस्था और पेशेवर आचरण पर सवाल खड़े हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लातूर में दिखा आवारा कुत्तों का आतंक... तीन दिन में 22 लोगों को काटा, बाहर निकलने से कतरा रहे महिलाएं-बच्चे

घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूल को कार्रवाई के निर्देश दिए।

देखें वीडियो...

शिक्षण विभाग के निर्देश पर निलंबन

प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारे ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की गई. जांच के बाद संबंधित स्कूल को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए.

शिक्षण विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई भी प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »