कंगना की सुरक्षा पर हिमाचल सीएम ने रखा अपना पक्ष, कहा- मंत्री की टिप्पणी के बाद सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी

खतरे की जांच पर सीएम ने कहा कि कंगना हिमाचल से चंडीगढ़ और फिर 9 सितंबर को मुंबई जाने वाली हैं. मुंबई में मौजूदा माहौल के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने जिस तरह का बयान कंगना को लेकर दिया है, उस लिहाज से उन्हें सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी बनती है.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं
  • कंगना ने सुरक्षा मिलने पर सरकार का आभार जताया
  • कंगना के पिता ने लिखित सुरक्षा की मांग की थी

अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे घमासान पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजतक से खास बातचीत की. कंगना को वाई-श्रेणी की सुरक्षा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं. कंगना ने राज्य का नाम रोशन किया है.

छोटे परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में उन्हें लगता है कि वो सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए. इस बाबत उनके पिता ने लिखित मांग भी की है. इसलिए हमने सुरक्षा देने का निर्णय किया है. राज्य सरकार की ओर से मनाली में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का काम किया गया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले को जब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अपने संज्ञान में लिया तो निर्णय हुआ कि उन्हें Y-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इसमें सीआरपीएफ का एक दस्ता उनके साथ रहेगा.

खतरे की जांच पर सीएम ने कहा कि कंगना हिमाचल से चंडीगढ़ और फिर 9 सितंबर को मुंबई जाने वाली हैं. मुंबई में मौजूदा माहौल के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने जिस तरह का बयान कंगना को लेकर दिया है, उस लिहाज से उन्हें सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी बनती है. इसमें कोई रानजीतिक मसला नहीं है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत पर मंत्री की टिप्पणी ठीक नहीं है. कंगना ने सुरक्षा मिलने पर आभार जताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »