महाराष्ट्र: 952 किलो प्याज बेचने पर हुआ सिर्फ एक रुपये का मुनाफा

जिस प्याज के बदले में आप अपने मोहल्ले के सब्जीवाले को 15 से 20 रुपये प्रति किलो दे रहे हैं, उस कीमत का कितना हिस्सा प्याज उगाने वाले किसान तक पहुंच रहा है, ये इसका जबाव बेहद चौंकाने वाला है. पुणे के एक किसान ने मंडी में 952 किलो प्याज बेचा, तो उसकी जेब में सिर्फ 1 रुपया आया.

Advertisement
पुणे का है मामला पुणे का है मामला

अंजलि कर्मकार / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

जिस प्याज के बदले में आप अपने मोहल्ले के सब्जीवाले को 15 से 20 रुपये प्रति किलो दे रहे हैं, उस कीमत का कितना हिस्सा प्याज उगाने वाले किसान तक पहुंच रहा है, ये इसका जबाव बेहद चौंकाने वाला है. पुणे के एक किसान ने मंडी में 952 किलो प्याज बेचे, तो उसकी जेब में सिर्फ 1 रुपया आया.

क्या है पूरा मामला?
पुणे के शिरूर तहसील के वडगांव सराई गांव में रहने वाला किसान देवीदास मारुति प्याज की खेती करता है. बीते दिनों उसने गुलटेकड़ी मार्केट में 952 किलो प्याज बेचा. किसान को एक किलो सिर्फ एक रुपया 60 पैसा मिला. यानी 952 किलो प्याज़ का दाम हुआ 1523 रुपये 20 पैसे. लेकिन, किसान को इसमें से 91 रुपये 35 पैसे आढ़त देनी पड़ी. प्याज की बोरी उठाने वाले मजदूर को 59 रुपये देने पड़े. बोरे में प्याज भराई के लिए 18 रुपये 55 पैसे और खर्च करने पड़े. प्याज का वजन करवाने के लिए 33 रुपये 30 पैसे देने पड़े. पर 1320 रुपये खर्च हो गए. इस तरह किसान के हाथ में महज 1 रुपया बचा.

Advertisement

खेती के लिए बैंक से लिया लोन
मारुती के तीन बेटे और एक बेटी है. साढ़े चार एकड़ जमीन पर प्याज की फसल जनवरी के दूसरे हफ्ते में बोयी थी. इसके लिए मारुती ने कृषि कर्जा बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 2 लाख रुपये का कर्ज लिया. से जूझ रहे मारुती को अब लोन चुकाने की चिंता है.

क्या कहते हैं सब्जी मंडी के मालिक
मुख्य सब्जी मंडी पल्लवी ट्रेडिंग के मालिक बालासाहेब जाधव ने बताया कि की हालत कुछ दिनों से खराब चल रही है. मार्केट में 25 फीसदी ही प्याज की आवक है. आमदनी बहुत कम हो गई है. खेती करने वालों के लिए तो बहुत ही खराब हालात हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »