फिर खुलेगा दिशा सालियान केस, SIT जांच के आदेश, आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की भी उठी मांग

महाराष्ट्र का दिशा सालियान केस फिर से खुलेगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़े सबूत हों, तो इसे SIT को दें. दरअसल, बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक लगातार इस मामले में SIT जांच की मांग कर रहे थे.

Advertisement
दिशा सालियान मर्डर केस में एसआईटी करेगी जांच दिशा सालियान मर्डर केस में एसआईटी करेगी जांच

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

महाराष्ट्र का दिशा सालियान केस फिर से खुलेगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़े सबूत हों, तो इसे SIT को दें. दरअसल, बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक लगातार इस मामले में SIT जांच की मांग कर रहे थे. 

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे. 

Advertisement

BJP विधायक की मांग- आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट हो

महाराष्ट्र में दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने इस मामले में जांच की मांग की. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की. 

बिहार पुलिस ने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया- राणे

भाजपा विधायक नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने महाराष्ट्र विधानसभा में सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की. इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. नितेश राणे ने कहा है कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत हत्या के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब. A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी. 

दिशा सालियान की मां ने उठाए जांच पर सवाल

दिशा सालियान के माता-पिता ने आजतक से बात करते हुए कहा कि क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? यह सब क्यों किया जा रहा है. इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है फिर क्यों. हम चैन से जी रहे हैं अब फिर ये सब क्यों हो रहा है. हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या इससे हमारी बेटी वापस आएगी. हमें शांति से रहने दें. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »