दाऊद के करीबी फारुक टकला के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल

अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. फारुक टकला 1993 बम ब्लास्ट केस के बाद फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने में कामयाब हो गया था. उसे दिल्ली एयरपोर्ट से 8 मार्च 2018 को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
दाऊद का साथी फारुक टकला (फाइल फोटो) दाऊद का साथी फारुक टकला (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. फारुक टकला 1993 बम ब्लास्ट केस के बाद फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने में कामयाब हो गया था. मोहम्मद फारुक उर्फ फारुक टकला को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से 8 मार्च 2018 को गिरफ्तार किया गया था.

टकला के पास से मिला था मुश्ताक के नाम का पासपोर्ट

Advertisement

टकला एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दुबई से भारत आया था. सूत्रों का दावा है कि इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने दखल दी थी. वह गिरफ्तारी के समय उसके पास से मुश्ताक मोहम्मद मियां के नाम से जारी पासपोर्ट (नंबर J6435628) मिला था.

दाऊद के लिए काम करता था टकला

मुंबई की विशेष कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में कहा गया है कि ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट हासिल करने के लिए मुश्ताक नाम से गलत जानकारी मुहैया कराई थी. उसने इसी नाम का इस्तेमाल दुबई और अन्य खाड़ी देशों में रहने के लिए किया था. वह दाऊद के लिए काम करता था और उसने 1993 में मुंबई धमाकों के लिए विस्फोटकों व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद की थी.

मुंबई की आर्थर रोड जेल में है बंद

Advertisement

उसके खिलाफ सीरियल बम धमाकों में हाथ होने के आरोप में मुकदमा चल रहा है. इसके साथ ही सीबीआई ने पासपोर्ट जालसाजी मामले में भी उसके खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया था. पासपोर्ट मामले की जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने अब आरोप पत्र दाखिल किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »