'अवैध पब्स पर चलाएं बुलडोजर', CM शिंदे ने पुलिस को दिए पुणे को 'ड्रग फ्री सिटी' बनाने के निर्देश

महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में पब पिछले 48 घंटों में फोकस में आए हैं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ युवा ड्रग्स जैसे किसी पदार्थ के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कथित तौर पर फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित लिक्विड लीजर लाउंज (L3) का है.

Advertisement
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

aajtak.in

  • पुणे,
  • 25 जून 2024,
  • अपडेटेड 4:21 AM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को अवैध पब्स (Pubs) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम ने उन्हें अवैध पब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी इमारतों पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शिंदे ने पुलिस को पुणे को 'नशा मुक्त शहर' बनाने के लिए तस्करों के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवाओं का वीडियो

महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में पब पिछले 48 घंटों में फोकस में आए हैं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ युवा ड्रग्स जैसे किसी पदार्थ के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कथित तौर पर फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित लिक्विड लीजर लाउंज (L3) का है.

सीएमओ के बयान में कहा गया, 'पुणे शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध पब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को निर्देश दिया है कि ड्रग्स से संबंधित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए.'

अवैध पब्स को ध्वस्त करने के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध पब्स और इमारतों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया. वायरल वीडियो की पुलिस जांच में एक इवेंट ऑर्गनाइजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

Advertisement

वहीं एक्साइज डिपार्टमेंट ने शराब स्टॉक मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में एल 3 के छह वेटरों को गिरफ्तार किया है. मामले में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट इंस्पेक्टर और दो बीट मार्शल, जो रात की ड्यूटी पर थे, को सस्पेंड कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »