कांग्रेस की मीडिया स्ट्रेटजी कमेटी में सिंधिया को जगह, क्या कमलनाथ बनेंगे MP सीएम का चेहरा !

राहुल गांधी कांग्रेस में अपने हिसाब से आहिस्ता-आहिस्ता बदलाव करते जा रहे हैं. बुधवार को राहुल ने एक दिन में तीन फैसले किए.

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधि‍या और कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधि‍या और कमलनाथ

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

 

राहुल गांधी कांग्रेस में अपने हिसाब से आहिस्ता-आहिस्ता बदलाव करते जा रहे हैं. बुधवार को राहुल ने एक दिन में तीन फैसले किए. उन्होंने कांग्रेस के महासचिव बी के हरिप्रसाद को छत्तीसगढ़ और झारखंड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और अपने करीबी पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह को झारखंड का प्रभारी नियुक्त कर दिया.

आरपीएन सिंह के नीचे दो सचिव उमंग सिंगार और मोइनुल हक काम करेंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ में राहुल के एक और करीबी दलित नेता प्रभारी बना दिया गया है. उनके साथ भी दो सचिव सहयोग के लिए होंगे. इसके अलावा तीसरी घोषणा कांग्रेस में मीडिया स्ट्रेटजी कमेटी को लेकर हुई, इसमें गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खरगे, आनंद शर्मा से लेकर कई नेता मौजूद थे. नौजवानों में असम से सांसद सुष्मिता सेन को इस में जगह दी गई.

Advertisement

लेकिन इस कमेटी में मध्य प्रदेश के सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे. साफ-साफ कहा गया है कि, कोशिश करके यह कमेटी रोज मिला करेगी. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि, क्या कमलनाथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने जा रहे हैं, क्योंकि, सिंधिया को दिल्ली में जिम्मेदारी दे दी गई है और वह भी यह कहकर कि, नई कमेटी की बैठक रोज हुआ करेगी.

 वैसे दो बातें बड़ी साफ हैं कि, कमलनाथ मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर उम्र के लिहाज से अपना आखरी दांव खेलना चाहते हैं. पार्टी के भीतर का मैनेजमेंट हो नेताओं की गुटबाजी का मैनेजमेंट हो या फिर चुनावों का मैनेजमेंट सभी में वह पार्टी के भीतर नंबर वन माने जा रहे हैं, लेकिन सिंधिया बाजी छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

Advertisement

राहुल गांधी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक, जनता के बीच सिंधिया चेहरा हैं, लेकिन सबको साथ लेकर चलना और सबको मैनेज करने सिंधिया के लिए मुश्किल है. ऐसे में सवाल वहीं खड़ा है कि, अगर संगठन और नेता अंदरखाने खेल कर गए तो जनता का चेहरा सिंधिया भी नेस्तनाबूत हो जाएगा.

इसीलिए कमलनाथ लगातार रेस में बने हुए हैं. इसी उधेड़बुन के बीच मीडिया स्ट्रेटजी कमेटी में कमलनाथ के नाम का ना होना और सिंधिया का होना सियासी गलियारों में इस चर्चा को तेजी से बढ़ा रहा है कि फिलहाल सिंधिया दिल्ली की राजनीति करेंगे और उम्र के आखिरी पड़ाव में कमलनाथ मध्य प्रदेश का रुख करेंगे. लेकिन यह कांग्रेस है... सिंधिया राहुल के करीबी हैं, वह आखिरी वक्त तक हथियार नहीं डालने वाले. इसलिए इंतजार तो फैसले का करना ही होगा. इसीलिए ये हफ्ता बहुत अहम है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »