मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने जताया शोक

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे इंदौर के श्रीअरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका कोरोना संक्रमण का उपचार चल रहा था.

Advertisement
मशहूर शायर राहत इंदौरी (फाइल फोटोः बंदीप सिंह) मशहूर शायर राहत इंदौरी (फाइल फोटोः बंदीप सिंह)

हेमेंद्र शर्मा

  • इंदौर,
  • 11 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

  • कोरोना से संक्रमित थे राहत इंदौरी
  • मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका कोरोना वायरस से संक्रमण का उपचार चल रहा था. राहत इंदौरी के निधन की पुष्टि उनका उपचार कर रहे डॉक्टर विनोद भंडारी और रवि डोसी ने भी की है. चिकित्सकों के मुताबिक राहत इंदौरी को दो बार दिल का दौरा पड़ा.

Advertisement

इंदौर के कोविड अस्पताल श्रीअरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने डॉक्टर राहत इंदौरी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें आज दिन में दो बार दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर भंडारी ने कहा कि कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर इंदौरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

राहत इंदौरी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर शोक जताया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन को मध्य प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और डॉक्टर इंदौरी के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा है कि आप यूं हमें छोड़ कर जाएंगे, सोचा न था. आप जिस दुनिया में भी हों, महफूज रहें, सफर जारी रहे.

Advertisement

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहत इंदौरी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि वे उर्दू अदब की कद्दावर शख्सियत थे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है.

बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने भी ट्वीट कर राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »