गवर्नर से मिले शिवराज, साध्वी समेत कई BJP नेता, बोला कमलनाथ सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश में मेयर के अप्रत्यक्ष चुनाव और भोपाल नगर निगम बंटवारे पर बीजेपी नेताओं के दल ने बुधवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भोपाल के बीजेपी विधायक शामिल थे.

Advertisement
शिवराज सिंह चौहान, साध्वी प्रज्ञा समेत कई BJP नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की शिवराज सिंह चौहान, साध्वी प्रज्ञा समेत कई BJP नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 31 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

  • कैलाश विजयवर्गीय, साध्वी प्रज्ञा, शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल से मिले
  • भोपाल नगर निगम के विभाजन के विरोध में राज्यपाल को सौंपे लाखों हस्ताक्षर

मध्य प्रदेश में मेयर के अप्रत्यक्ष चुनाव और भोपाल नगर निगम बंटवारे पर बीजेपी नेताओं के दल ने बुधवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भोपाल के बीजेपी विधायक शामिल थे.

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और निगम अध्यक्षों के अप्रत्यक्ष चुनाव के अलावा भोपाल नगर निगम के विभाजन के विरोध में कराए गए लाखों हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपकर कमलनाथ सरकार की इन कोशिशों पर रोक की मांग की. राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर आए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि 'भोपाल नगर निगम का बंटवारा कमलनाथ सरकार का निंदनीय प्रयास है.

जबलपुर नगर निगमों के बंटवारे की बात भी की जा रही है. जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ने वाला है. राकेश सिंह ने कहा कि सरकार के पास पहले से ही सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं, ऐसी स्थिति में जो स्थापना का व्यय आएगा, खर्च का जो बोझ आएगा, उसकी पूर्ति भी सरकार टैक्स के माध्यम से जनता से ही करेगी.

Advertisement

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रदेश सरकार का प्रयास है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर नगरनिगमों का बंटवारा हो, लेकिन यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है. यह भाई-भाई को बांटने की साजिश है. सांप्रदायिक आधार पर भोपाल के विभाजन की कोशिश है. केवल राजनीतिक स्वार्थों के चलते सरकार सांप्रदायिक आधार पर विभाजन करे, यह नहीं होने दिया जाएगा. ये फिजूलखर्ची है."

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद जैसी बड़े शहरों में नगर निगम एक हो सकता है, तो भोपाल-इंदौर में नगर निगम के विभाजन की कोई जरूरत नहीं है. यह सरकार का नगर निगमों पर कब्जा करने का हथकंडा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »