MP: माखनलाल यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत, सभी का निष्कासन रद्द

विश्विद्यालय प्रशासन के मुताबिक इससे पहले निष्कासित छात्रों ने कुलपति से मिल तोड़फोड़ की घटना पर खेद जताया और माफी भी मांगी.

Advertisement
माखनलाल यूनिवर्सिटी माखनलाल यूनिवर्सिटी

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 20 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

  • बुधवार को 3 छात्रों का निष्कासन लिया गया वापस
  • निष्कासित छात्रों ने कुलपति से तोड़फोड़ पर मांगी माफी

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का निष्कासन समाप्त कर दिया गया है. गुरुवार शाम को बचे हुए 20 छात्रों का निष्कासन समाप्त कर दिया गया. छात्रों ने कुलपति से मिलकर तोड़फोड़ की घटना पर दुख जताया और माफी मांगी.

विवादित ट्वीट के खिलाफ छात्रों ने किया था प्रर्दशन

Advertisement

विश्विद्यालय प्रशासन के मुताबिक इससे पहले निष्कासित छात्रों ने कुलपति से मिल तोड़फोड़ की घटना पर खेद जताया और माफी भी मांगी. बता दें कि दो विजिटिंग प्रोफेसर दिलीप मंडल और मुकेश कुमार के विवादित ट्वीट के खिलाफ छात्रों के एक वर्ग ने बीते शुक्रवार को प्रदर्शन किया था जिसके बाद 23 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था .

वहीं छात्रों के निष्कासन का ये मामला उस समय गरमा गया था जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे गलत बताते हुए छात्रों की आवाज को दबाने वाला कदम बताया था.

छात्रों पर दर्ज FIR दर्ज हो सकता है वापस

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस मामले में बकायदा उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तक से उनके निवास पर जाकर चर्चा की थी. इसके बाद देश भर से सोशल मीडिया में निष्कासन को गलत बताते हुए लोगों ने पोस्ट डाले थे.

Advertisement

बुधवार को छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट पर प्रदर्शन भी किया था और कुलपति का पुतला जलाया था. अब निष्कासन समाप्त होने के बाद सभी छात्र 23 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में भाग भी ले सकेंगे और कक्षाओं में बैठ भी सकेंगे. छात्रों का निष्कासन खत्म करने के बाद अब विश्विद्यालय प्रशासन छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने पर भी विचार कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement