MP: भोपाल में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या, अस्पताल की 6वीं मंजिल से नीचे कूदा पेशेंट

भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. 

Advertisement
अस्पताल की सांकेतिक फ़ोटो अस्पताल की सांकेतिक फ़ोटो

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 11 मई 2021,
  • अपडेटेड 2:25 AM IST
  • एमपी में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या
  • 6वीं मंजिल से नीचे कूदा मरीज

कोरोना संकट के बीच एमपी की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. सोमवार को भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. 

अस्पताल में मौजूद लोगों के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर या स्टॉफ उसे रोक पाते, इससे पहले ही व्यक्ति 6वीं मंजिल से नीचे कूद गया. फिलहाल अभी उसके आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी है. मृतक को रविवार शाम ही हमीदिया अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया था. 

Advertisement

प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता, लेकिन पुलिस इस मामले में मेडिकोलीगल की हेल्प लेने पर विचार कर रही है. घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल प्रबंधन से मामले में रिपोर्ट मांगी है. 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने घटनास्थल का दौरा किया

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है. कोरोना संक्रमित व्यक्ति को रविवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना मरीज के अस्पताल से कूदकर जान देने का भोपाल में यह दूसरा मामला है. फिलहाल हमीदिया मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »