VIDEO: भुट्टा पार्टी में खूब जमा रंग, शिवराज-विजयवर्गीय ने साथ गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

विधानसभा परिसर में कैलाश विजयवर्गीय की ओर से रखी गई इस भुट्टा पार्टी की खासियत यह थी कि इसमें खाने के सभी व्यंजन भुट्टे से बने हुए थे जैसे भुट्टे की टिकिया, भुट्टे का डोसा, भुट्टे की कीस और चिली कॉर्न.

Advertisement
पार्टी में साथ एक साथ गाते शिवराज और विजयवर्गीय (वीडियो ग्रैब-एफबी) पार्टी में साथ एक साथ गाते शिवराज और विजयवर्गीय (वीडियो ग्रैब-एफबी)

रवीश पाल सिंह / हेमेंद्र शर्मा

  • भोपाल,
  • 12 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST
  • हर साल भुट्टा पार्टी का आयोजन रखते हैं कैलाश विजयवर्गीय
  • पार्टी की खासियत यह, खाने के सभी व्यंजन भुट्टे से बने हुए थे
  • शिवराज और विजयवर्गीय ने फिल्म शोले का मशहूर गाना गाया

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को भोपाल में भुट्टा पार्टी का आयोजन किया. भुट्टा पार्टी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए. हालांकि इस पार्टी में रौनक तब आ गई जब शिवराज सिंह और विजयवर्गीय दोनों महफिल में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यह गाने लगे, 'खाना पीना साथ है मारना जीना साथ है'.

Advertisement

इस भुट्टा पार्टी में यूं तो कई नेता मौजूद थे, लेकिन असली रंग जमा जब शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म शोले का मशहूर गाना गाया.

दरअसल, मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के कयासों के बीच राज्य के दो दिग्गज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ में हाथ मिलाकर एक साथ जब शोले फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गाया तो वहां मौजूद हर शख्स दोनों नेताओं के सुर में सुर मिलाने लग गया. 

क्लिक करें- MP विधानसभा में वेंटिलेटर बोलना माना जाएगा असंसदीय, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

 

विधानसभा परिसर में बुधवार को रखी गई इस भुट्टा पार्टी की खासियत यह थी कि इसमें खाने के सभी व्यंजन भुट्टे से बने हुए थे जैसे भुट्टे की टिकिया, भुट्टे का डोसा, भुट्टे की कीस और चिली कॉर्न.

Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय हर साल भुट्टा पार्टी का आयोजन रखते हैं जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के तमाम नेताजों समेत अधिकारियों और पत्रकारों को भी निमंत्रित किया जाता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »