मध्य प्रदेशः शिवराज कैबिनेट का फैसला- मिलावटखोरी की तो होगी उम्र कैद

कैबिनेट की मीटिंग के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि प्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं.

Advertisement
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 22 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST
  • कैबिनेट ने सजा बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
  • मिलावटखोरी में तीन साल की होती थी सजा
  • प्रदेश के गृह मंत्री ने दी फैसले की जानकारी

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट की मंगलवार को मीटिंग हुई. कैबिनेट मीटिंग में डीजल-पेट्रोल पर लागू सेस खत्म करने का निर्णय लिया गया, वहीं कई अन्य फैसले भी लिए गए. मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने कड़ा फैसला लिया है. शिवराज कैबिनेट ने मिलावटखोरी के मामलों में सजा को तीन साल से बढ़ाकर उम्र कैद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Advertisement

कैबिनेट की मीटिंग के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि प्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभियान के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं. इसके बावजूद प्रदेश के दो-तीन अंचल ऐसे हैं, जहां से मिलावट की सूचनाएं आ रही हैं. लोगों की जान के साथ खिलवाड़ न हो, इसको ध्यान में रखते हुए सजा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

देखें: आजतक LIVE TV

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कोरोना वायरस और वैक्सीन की भी चर्चा की. मिश्रा ने कोरोना वैक्सीन में भी मिलावट की खबरों पर चिंता जताई. गृह मंत्री ने कहा कि इंटरपोल ने कहा है कि कोरोना वायरस की जो वैक्सीन आ रही है, उसमें भी मिलावट हो सकती है. इस दौरान उन्होंने प्लाज्मा में मिलावट का भी जिक्र किया.

Advertisement

नरोत्तम मिश्रा ने प्लाज्मा में मिलावट का उदाहरण दिया और कहा कि अभी हमने देखा कि ग्वालियर में ही प्लाज्मा में मिलावट की गई थी. इससे पहले नरोत्तम मिश्र ने कैबिनेट की बैठक में डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर लागू सेस खत्म करने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »