हाइवे पर 2 दिन तक शव को कुचलती रहीं गाड़ियां, एमपी के रीवा में दर्दनाक हादसा

पुलिस ने जब घटना की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि सतना जिले के सोनवर्षा गांव का एक परिवार गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा है. परिजनों ने बताया कि 75 साल के संपतलाल 3 दिन पहले चुरहट में अपनी बेटी से मिलने के लिए निकले थे लेकिन ना तो वो वहां पहुंचे और ना ही घर वापस आए हैं.

Advertisement
मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग के कपड़े. (फोटो-आजतक) मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग के कपड़े. (फोटो-आजतक)
  • बेटी से मिलने जा रहे थे 75 वर्षीय बुजुर्ग
  • परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की शिकायत
  • कपड़ों से परिजनों ने की शव की पहचान

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आने के बाद राज्य के हाइवे पर होने वाली पैट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यहां एक हाइवे पर 2 दिन तक एक बुजुर्ग की लाश गाड़ियों से कुचली जाती रही लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. दो दिन बाद यहां से गुजर रहे एक शख्स ने जब हाइवे पर कपड़े पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर पता चला कि यह इंसानी शव था.

Advertisement

हाइवे पर शव की दुर्गति देख पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि वहां सिर्फ हड्डियों के कुछ टुकड़े ही बचे थे. शरीर का पूरा मांस और हिस्से दो दिनों तक हाइवे पर इस कदर कुचले जाते रहे कि कपड़ों के भीतर सिवाय हड्डियों के कुछ नहीं बचा. ज्यादातर हड्डियां भी टूट गई थीं. जहां यह हादसा हुआ था वहां लाइट नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि शव दिखा नहीं होगा और गाड़ियां उसके उपर से गुजरती रहीं. 

पुलिस ने जब घटना की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि सतना जिले के सोनवर्षा गांव का एक परिवार गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा है. परिजनों ने बताया कि 75 साल के संपतलाल 3 दिन पहले चुरहट में अपनी बेटी से मिलने के लिए निकले थे लेकिन ना तो वो वहां पहुंचे और ना ही घर वापस आए हैं. पुलिस को परिजनों ने बताया कि वो क्या कपड़े पहन कर गए थे तो पुलिस ने परिजनों को हाइवे से मिले कपड़े दिखाए जिसे परिजनों ने पहचान लिया और इस तरह खुलासा हुआ कि दो दिन तक कुचला जाता रहा शव संपतलाल का था.  

Advertisement

पुलिस फिलहाल तफ्तीश में जुट गई है कि संपतलाल को पहले टक्कर मारने वाली गाड़ी कौन सी थी जिसके कारण उनकी मौत हुई. लेकिन सवाल यह भी है कि दो दिनों तक एक शव सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी को उसकी भनक नहीं लगी और उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »