मध्य प्रदेश: दहशत बना आदमखोर बाघ, ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया

मंगलवार को टाइगर रिजर्व के बफर जोन में इस बाघ के दिखते ही डॉक्टर ने उसे ट्रैंकुलाइज किया. बाघ के करीब जाने पर उसके पैर में घाव दिखाई दिए. बाघ के पैर का इलाज करने के बाद उसे पिंजरे में रखकर जंगल के कोर एरिया में छोड़ दिया गया.

Advertisement
बाघ को पकड़ कर जंगल के कोर एरिया में छोड़ा गया (फोटो-पुनीत कपूर) बाघ को पकड़ कर जंगल के कोर एरिया में छोड़ा गया (फोटो-पुनीत कपूर)

aajtak.in

  • सिवनी,
  • 15 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

  • कुछ दिन पहले एक युवती को बाघ ने मारा डाला था
  • बाघ को बफर जोन से जंगल के कोर एरिया में छोड़ा

मध्य प्रदेश के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक आदमखोर बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया. बाघ ने कुछ दिन पहले एक युवती पर हमला कर उसे मार डाला था. तब से ही टाइगर रिजर्व की टीम इस बाघ की तलाश में लगी थी.

Advertisement

मंगलवार को टाइगर रिजर्व के बफर जोन में इस बाघ के दिखते ही डॉक्टर ने उसे ट्रैंकुलाइज किया. बाघ के करीब जाने पर उसके पैर में घाव दिखाई दिए. बाघ के पैर का इलाज करने के बाद उसे पिंजरे में रखकर जंगल के कोर एरिया में छोड़ दिया गया.

दरअसल कुछ दिन पहले के बफर जोन में खंबा गांव की एक युवती जंगल में महुआ बीनने गई थी. इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला था. इसके बाद से आसपास के गांवों के लोग दहशत में थे. इसे देखते हुए बाघ को पकड़ने के बाद उसे टाइगर रिजर्व के बफर जोन से कोर एरिया में ले जाकर छोड़ा गया है.

बता दें, खंबा गांव की घटना पिछले हफ्ते की है जिसमें बाघ ने को अपना शिकार बनाया था. युवती की मौत पर आसपास के इलाकों में दहशत के साथ आक्रोश भी था. इस कारण प्रशासन पर उस आदमखोर बाघ को पकड़ने का पूरा दबाव था.

Advertisement

इस घटना के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि बाघ ने युवती को उसके घर के पिछले दरवाजे से बाहर खींच लिया और जंगल में ले जाकर हमला कर दिया. एक बात यह भी बताई जा रही है कि युवती जंगल में गई थी जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया. बहरहाल, युवती की मौत पर लोगों ने काफी हंगामा किया और प्रशासन से उसे फौरन पकड़ने की मांग की थी.

(इनपुट: पुनीत कपूर)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement