शिवराज के ऐलान पर बोले कमलनाथ- नहीं पूरा हुआ वादा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार नौकरियों में स्थानीय नागरिकों को आरक्षण देने का ऐलान किया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वादा पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार नौकरियों में स्थानीय नागरिकों को आरक्षण देने का ऐलान किया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह आगामी उपचुनावों को देखते हुए मात्र चुनावी घोषणा बन कर ना रह जाए, इस बात का ध्यान रखा जावे अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'हमने युवा स्वाभिमान योजना लागू कर युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय किये. आपकी 15 साल की सरकार में प्रदेश में बेरोज़गारी की क्या स्थिति रही, यह किसी से छिपी नहीं. युवा हाथो में डिग्री लेकर नौकरी के लिये दर - दर भटकते रहे.'

Advertisement

आगे पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'क्लर्क व चपरासी की नौकरी तक के लिये हजारों डिग्री धारी लाइनों में लगते रहे. मज़दूरों व ग़रीबों के आंकड़े इसकी वास्तविकता खुद बयां कर रहे हैं. अपनी पिछली 15 वर्ष की सरकार में कितने युवाओं को आपकी सरकार ने रोजगार दिया, यह भी पहले आपको सामने लाना चाहिये.'

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'चलिये आप 15 वर्ष बाद आज युवाओं के रोजगार को लेकर नींद से जागे , आज आपने प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता से नौकरी देने के हमारे निर्णय के अनुरूप ही घोषणा की लेकिन यह पूर्व की तरह ही सिर्फ़ घोषणा बन कर ही ना रह जाये.'

शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'प्रदेश के युवाओं के हक़ के साथ पिछले 15 वर्ष की तरह वर्तमान में भी छलावा ना हो , वे ठगे ना जाये , यह आगामी उपचुनावों को देखते हुए मात्र चुनावी घोषणा बन कर ना रह जाये , इस बात का ध्यान रखा जावे अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.'

Advertisement

क्या है शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

सीएम शिवराज चौहान ने ऐलान किया, 'आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा. सभी शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी. हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement