IAF Chopper Crash: सीहोर के जितेंद्र कुमार का भी निधन, CDS जनरल बिपिन रावत की सुरक्षा में तैनात थे

IAF Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई. जितेंद्र कुमार सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की सुरक्षा में तैनात थे.

Advertisement
जितेंद्र कुमार वर्मा धामंदा गांव के रहने वाले थे. (फाइल फोटो- ट्विटर) जितेंद्र कुमार वर्मा धामंदा गांव के रहने वाले थे. (फाइल फोटो- ट्विटर)

नवेद जाफरी

  • सीहोर,
  • 09 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST
  • तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ था हादसा
  • विमान में सवार 14 में से 13 का निधन

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे (IAF Chopper Crash) में मध्य प्रदेश के सीहोर के धामंदा गांव के रहने वाले जवान जितेंद्र कुमार वर्मा की भी मौत हो गई. जितेंद्र कुमार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) की सुरक्षा में तैनात थे. 

जितेंद्र कुमार के निधन की खबर लगते ही उनके गांव में मातम छा गया है. बुधवार शाम पुलिसवाले उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. उनके परिवार में पिता शिवराज वर्मा, मां धापी बाई के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं. उनका एक साल का बेटा और 4 साल की बेटी भी है.

Advertisement

इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) ने भी दुख जताया है.

ये भी पढ़ें-- Gp Capt Varun Singh: कौन हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले बचे

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जिस हेलिकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के बेटे ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गंवा दिए. 

मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार जी को सादर श्रद्धांजलि। जिस हृदय विदारक हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें।
।ॐ शांति।

Advertisement
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस विमान में सवार 14 में से 13 लोगों की जान चली गई. इस विमान हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों का निधन हो गया. हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh) एकमात्र जिंदा बचे हैं, जिनका वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »