MP में सपा को झटका- शिवराज की सीट पर जिसे खड़ा किया, उसने टिकट लौटाया

समाजवादी पार्टी से टिकट पाए अर्जुन आर्य ने रविवार को एक विडियो जारी किया है जिसमें उन्होने सपा के टिकट को वापस करने की बात कही.

Advertisement
अखिलेश यादव (तस्वीर- GETTY) अखिलेश यादव (तस्वीर- GETTY)

अजीत तिवारी / रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 07 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में कांग्रेस से गठबंधन नकार चुकी समाजवादी पार्टी को उसके ही एक उम्मीदवार ने नकार दिया है. महज 24 घंटे पहले समाजवादी पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया था, उसने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है.

हम बात कर रहे हैं अर्जुन आर्य की. वही अर्जुन आर्य जिसे समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन महज 24 घंटे में ही अर्जुन आर्य ने अपना टिकट वापस कर दिया है. आपको बता दें कि बुधनी विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की सबसे हाइ प्रोफाइल सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से विधायक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं.

Advertisement

अर्जुन आर्य का नाम तब चर्चा में आया था जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर में किसान आंदोलन के वक्त अर्जुन आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल से कुछ ही दिनों में अर्जुन को बेल मिल गई थी. शनिवार को सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और रविवार को अर्जुन ने विडियो जारी कर जानकारी दी है कि वो समाजवादी पार्टी का टिकट वापस कर रहे हैं.

वीडियो जारी कर कांग्रेस से मांगा टिकट

अर्जुन आर्य ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होने सपा के टिकट को वापस करने की बात के साथ ही कांग्रेस से टिकट भी मांगी है. वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कहना चाहता हूं कि अर्जुन आर्य पर भरोसा करें. शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के जिस भी कोने से चुनाव लड़ें और कांग्रेस यदि उन्हें चुनौती के रूप में पेश करे तो शिवराज सरकार को समाप्त कर के ही दम लेंगे.'

Advertisement

शनिवार को ही दिया था टिकट

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने शनिवार को ही मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था जिसमें से एक सीट बुधनी थी जहां से अर्जुन आर्य को ने टिकट दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »