उत्तर प्रदेश की राजनीति में घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही आक्रामक रुख अपना रही हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अखिलेश यादव के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर 'घुसपैठिया' शब्द किसी भी तरह से लागू नहीं होता.