सुधीर त्रिपाठी होंगे झारखंड के नए मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी साल 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उन्हें मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के स्थान पर मुख्य सचिव बनाया गया है. सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि, कानून व्यवस्था में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता है.

Advertisement
सुधीर त्रिपाठी सुधीर त्रिपाठी

रणविजय सिंह / धरमबीर सिन्हा

  • रांची,
  • 28 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

झारखंड सरकार ने आखिरकार गंभीर मंथन के बाद झारखंड के मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को झारखंड के 19वें मुख्य सचिव के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी. इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. वहीं, कुछ दूसरे प्रशासनिक अधिकारीयों का भी विभाग बदला गया है.

Advertisement

झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी साल 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उन्हें मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के स्थान पर मुख्य सचिव बनाया गया है. सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि, में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता है.

स्वास्थ्य सचिव रहते हुए सुधीर त्रिपाठी ने 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू करने और तीन नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में महवपूर्ण भूमिका निभाई थी. सुधीर त्रिपाठी राज्यपाल के प्रधान सचिव समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान वे लंबे अरसे तक कार्मिक मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और केंद्रीय निर्वाचन आयोग को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे इसी साल 30 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं. त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

वहीं, कुछ अन्‍य अधि‍कारियों के भी विभाग बदले गए हैं. इनमें निधि खरे को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को कार्मिक का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »