झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा में मंथन शुरू

खबरों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा राज्यसभा के लिए झारखंड से उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एक दो और नामों पर भी चर्चा हो रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम भी शामिल है.

Advertisement
संबित पात्रा संबित पात्रा

धरमबीर सिन्हा

  • रांची,
  • 05 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

झारखंड से राज्यसभा की दो खाली हो रही सीटों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के अंदर सुगबुगाहट तेज हो गई है. इन दो सीटों के लिए 23 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और अनुमान है कि इसी दिन शाम को मतगणना भी होगी.

रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 मार्च है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होगी वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 मार्च है. गौरतलब है कि यह चुनाव झरखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से संजीव कुमार और कांग्रेस टिकट से चुने गए प्रदीप बलमुचू की 3 मई को खाली हो रही सीटों के लिए होगा.

Advertisement

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा हो सकते हैं उम्मीदवार

खबरों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा राज्यसभा के लिए झारखंड से उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एक दो और नामों पर भी चर्चा हो रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी शामिल है. हालांकि ये सब फिलहाल अटकलें ही हैं.

बता दें कि वैसे तो ओडिशा के रहने वाले है लेकिन उनका जन्म धनबाद में हुआ था. इसके अलावा संबित पात्रा की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के चिन्मय विद्यालय में हुई थी.

विरोध के स्वर भी हुए तेज

बीते कुछ राज्यसभा चुनावों से बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन की तरफ से कई बाहरी उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेजा गया था लेकिन अब इसके खिलाफ भी आवाजें उठने लगी हैं. लोगों का मानना यह है कि झारखंड के उन व्यक्तियों को राज्यसभा में सूबे का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए जो यहां के निवासी हों और जो यहां की से अवगत हों.

Advertisement

गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा में बाहरी लोगों को बतौर राज्यसभा सांसद बनाने की सूची लगातार लंबी होती जा रही है. इनमें एमजे अकबर, मुख्तार अब्बास नकवी, एस.एस अहलूवालिया, देवदास आप्टे, जय प्रकाश नारायण सिंह, परिमल नाथवानी जैसे नाम शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement