देवघर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बाबा बैद्यनाथ का किया दर्शन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ का दर्शन किया.

Advertisement
लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव (ANI) लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा की. इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन किया.

सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप ने भगवान शिव का रूप धारण कर लिया था. उन्होंने भगवान शिव का वेश धारण कर रुद्राभिषेक किया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी फोटो और वीडियो साझा किया जो काफी वायरल हुआ.

Advertisement

पिछली बार भी सावन महीने में तेजप्रताप ने भोले नाथ का रूप धरा था. उनका वह रूप काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था. कभी वह कृष्ण का रूप ले लेते हैं तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे जाते हैं. इस बार 22 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को मंदिर में भगावन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटी हुई थी. साथ ही पूरे शरीर में भस्म लगाई थी. मृगछाला पहन कर वे भगवान शंकर का रूप धारण किए हुए थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »