रांची के पिठोरिया में एक और किसान ने की खुदकुशी

अभी बीते दिनों ही रांची के पिठोरिया इलाके में एक किसान के खुदकुशी का मामला गर्म ही था कि इस बीच वहीं के एक और किसान के खुदकुशी करने की बात सामने आई है. बताया जाता है कि यहां रहनेवाले 45 वर्षीय किसान बासुदेब महतो ने कर्ज के बोझ तले दबे रहने की वजह से कुंवे में कूद कर अपनी जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

Advertisement
किसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) किसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

धरमबीर सिन्हा

  • रांची,
  • 16 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

अभी बीते दिनों ही रांची के पिठोरिया इलाके में एक किसान के खुदकुशी का मामला गर्म ही था कि इस बीच वहीं के एक और किसान के खुदकुशी करने की बात सामने आई है. बताया जाता है कि यहां रहनेवाले 45 वर्षीय किसान बासुदेब महतो ने कर्ज के बोझ तले दबे रहने की वजह से कुंवे में कूद कर अपनी जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, लेकिन एक सप्ताह के भीतर दो किसानों के खुदकुशी करने की बात से सूबे की राजनीति काफी गर्म हो गई है.

Advertisement

पिठोरिया इलाके में एक हफ्ते के भीतर दूसरी खुदकुशी
रांची के पिठोरिया इलाके के सुतियाम्बे गांव में बासुदेब महतो के घर लोग जुटे हैं. यहां लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि बासुदेब अब इस दुनिया में नहीं रहे. ऐसा बताया जाता है कि पेशे से किसान बासुदेब महतो ने खेती के लिए बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये 25 हजार रुपये कर्ज के तौर पर लिए थे. इसके अलावा गांव के साहूकारों से भी 20 हजार का कर्ज लिया था लेकिन फसल के बर्बादी की वजह से वह तनाव में था. बासुदेब की पत्नी के मुताबिक इसी तनाव की वजह से उन्होंने चुना. वहीं मृतक के बड़े भाई का कहना है कि उसने भी कर्ज लेकर तीन बार खेती की लेकिन फसल तीनों बार बर्बाद हो गई. ऐसे में उन्हें भी आगे का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है.

Advertisement

राजनीति भी हुई तेज
एक के बाद एक कर दो किसानों की आत्म-हत्या की खबर फैलते ही इस मुद्दे पर हो गई है. जहां विपक्षी दल सरकार पर सूबे में किसानों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार अचानक उभरी इस समस्या के समाधान के लिए हाथ पैर मार रही है. मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी है. झारखण्ड की 70 फीसदी से अधिक आबादी आज भी खेती पर निर्भर है. वहीं पिठोरिया इलाका सब्जी की खेती के लिए काफी मशहूर है लेकिन नोटबंदी के बाद खरीददार नहीं मिलने की वजह से किसान अपनी फसलों को औने -पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो गए थे. वहीं कई इलाकों से टमाटर की फसल को सड़क पर फेंकने की बात भी सामने आई थी. ऐसे में सरकार को जल्द ही किसानो की समस्याओं पर ध्यान देने की जरुरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »