झारखंड: यहां पलाश के फूलों से बने रंगों से खेली जाती है होली

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में होली की अपनी एक निराली परंपरा है जिसमें पलाश के फूलों से रंग बनाये जाते हैं और पिचकारियों में इन्हें भरकर होली खेली जाती है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

धरमबीर सिन्हा

  • झारखंड ,
  • 28 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

होली का त्यौहार बस आने ही वाला है और बाजार रंगों और गुलालों से अटा पड़ा है. साथ की प्लास्टिक में ढली तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों से लेकर बड़ों तक को लुभा रही हैं, लेकिन झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में होली की अपनी एक निराली परंपरा है जिसमें पलाश के फूलों से रंग बनाये जाते हैं और पिचकारियों में इन्हें भरकर होली खेली जाती है.

Advertisement

जंगल में पेड़ों से तोड़कर लाए जाते हैं पलाश के फूल

पारंपरिक होली के लिए ग्रामीण जंगल में पेड़ों पर चढ़कर लाल रंग के पलाश के फूलों को तोड़कर लाते हैं. इस पारंपरिक होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग इन्हीं पलाश के फूलों से तैयार किए जाते हैं. यही है झारखंड के गांव की पारंपरिक होली. होली के लिए रंग बनाने की ये तैयारी तीन-चार दिन पहले से शुरू हो जाती है.

रंग तैयार करने के लिए जंगल से लाए गए फूलों को पहले पानी में भिगोया जाता है और फिर पत्थरों पर घिसा जाता है. पूरी तरह घिस जाने के बाद इन्हें कपड़ों में डालकर छान लिया जाता है और इसके बाद तैयार हो जाता है बिलकुल शुद्ध हर्बल रंग. इन रंगों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और ये जल्दी छूट भी जाता है.

Advertisement

गर्मियां आने के साथ ही खिल जाते हैं ये फूल

के मौके पर झारखंड के जंगलों में प्रकृति अपनी छठा बिखेरती है. गर्मियों के आने के साथ ही जंगल लाल रंग की चादर ओढ़ लेते हैं, दरअसल ये रंग पलाश के लाल रंग के फूलों की वजह से होते है.

https://aajtak.intoday.in/gallery/holastak-2018-do-not-do-these-auspicious-work-during-8-days-tpra-1-19334.html

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »