धनबाद: दहेज उत्पीड़न में थाने पहुंचा आरोपी, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

धनबाद में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर महिला थाने लाया गया. लेकिन जब आरोपी की कोरोना जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आई.

Advertisement
दहेज उत्पीड़न के आरोपी को कोरोना. दहेज उत्पीड़न के आरोपी को कोरोना.

सत्यजीत कुमार / सिथून कुमार मोदक

  • धनबाद ,
  • 11 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST
  • दहेज उत्पीड़न मामले में थाने लाया गया था युवक को
  • जांच हुई तो निकल आया कोरोना
  • 12 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

झारखंड पुलिस के लिए तब असहज करने वाली स्थिति हो गई, जब वो एक युवक को थाने लाई और वो कोरोना पॉजिटिव निकल आया. इसके बाद पुलिसकर्मी परेशान हो गए. हाल ही में धनबाद में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर महिला थाने लाया गया. लेकिन जब आरोपी की कोरोना जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आई.

Advertisement

इसके बाद से धनबाद महिला थाने में हड़कंप मच गया है. थाने की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन 12 घंटे तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मरीज को लेने नहीं पहुंचा. पुलिस द्वारा कोशिश करने के काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और कोरोना पॉजिटिव आरोपी को अस्पताल ले जाया गया.

इस मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस ने जोरापोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. थाना लाने के बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते महिला थाने को सेनेटाइज कराया जाएगा. थाने में आने वाले सभी लोगों को वापस लौटा दिया गया है.

आपको बता दें कि झारखंड में बीते दिन कुल 1925 कोरोना संक्रमित मिले हैं. साथ ही कोरोना के कारण 17 मरीजों की मौत भी हो गई. इन नए कोरोना मामलों के बाद झारखंड में कोरोना के 10 हजार से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं. झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी जिलों में फिजिकल कोर्ट को भी बंद करने का आदेश दे दिया गया है. हालांकि अदालतें आगे भी वर्चुअल मोड में चलती रहेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »