जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-244 (NH-244) कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया. सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मलबा हटाने और सड़क को जल्द बहाल करने के लिए राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि लोगों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.