अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर नजर आया. हजारों श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुए. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन के साथ सुरक्षा बल पूरी यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रहे.