मोदी सरकार के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर में 3 आतंकी घटनाएं, 8 टेररिस्ट ढेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली में अपने मंत्रियों को विभाग बांट रहे थे, आतंकवादी जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. हर एक वोट, आतंकवाद पर चोट के नारे के साथ दोबारा सत्ता तक पहुंचे पीएम मोदी की सरकार के पहले ही दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकी घटनाएं हुईं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

कमलजीत संधू / शुजा उल हक

  • श्रीनगर/दिल्ली,
  • 31 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली में अपने मंत्रियों को विभाग बांट रहे थे, आतंकवादी जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. हर एक वोट, आतंकवाद पर चोट के नारे के साथ दोबारा सत्ता तक पहुंचे पीएम मोदी की सरकार के पहले ही दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकी घटनाएं हुईं.

त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर हमला

Advertisement

शुक्रवार की दोपहर आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कैंप पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं. हालांकि इस घटना में सीआरपीएफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी. मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं.

किश्तवाड़ में मुठभेड़

शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भी आतंकवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ तब हुई, जब किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में फैजी पुल के पास आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने मारवाह इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisement

घटनास्थल पर जैसे ही टीम वहां पहुंची आतंकवादियों ने निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की. गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है. इलाके की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है. इस इलाके में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है.

घायल पुलिसकर्मी स्पेशल पुलिस ऑफिसर हैं. घायल जवानों का नाम मोहम्मद इकबाल और आशिक हुसैन बताया जा रहा है. दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

शोपियां में 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के ही शोपियां में भी आतंकवादियों से मुठभेड़ की खबर है. सुगन इलाके के घनाड गांव में हिजबुल और लश्कर के कमांडरों को घेरे जाने की खबर है. सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

शपथ ग्रहण के दिन भी मारे गए थे 2 आतंकी

पीएम मोदी ने जिस दिन दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उस दिन गुरुवार को भी बारामूला जिले के सोपोर में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था. डांगेर पोरा इलाके के बुनपोरा में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर के बताए जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »