पंपोर हमला: आतंकियों की गोली से जख्मी होकर भी कई लोगों की जान बचा गए वीर सिंह

आतंकी हमले में शहीद होने वाले 8 जवानों में 5 जवान उत्तर प्रदेश के हैं. फिरोजाबाद के वीर सिंह, मेरठ के सतीश चंद मावी, उन्नाव के कैलाश यादव, जौनपुर के संजय सिंह और इलाहाबाद के राजेश कुमार देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. सूचना मिलने के बाद इन पांचों के गांवों में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement
पंपोर हमले में शहीद हुए वीर सिंह पंपोर हमले में शहीद हुए वीर सिंह

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पंपोर बॉर्डर पर घात लगाकर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में शनिवार को सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद हो गए. इसमें से दो शहीद जवान ऐसे थे, जो मरते-मरते अपनी दूसरे साथियों की जान बचा गए, जबकि एक सीआरपीएफ जवान वेंटीलेटर पर हैं.

में शहीद होने वाले 8 जवानों में 5 जवान उत्तर प्रदेश के हैं. फिरोजाबाद के वीर सिंह, मेरठ के सतीश चंद मावी, उन्नाव के कैलाश यादव, जौनपुर के संजय सिंह और इलाहाबाद के राजेश कुमार देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. सूचना मिलने के बाद इन पांचों के गांवों में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

फिरोजाबाद के रहने वाले हैं वीर सिंह
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला केवल के रहने वाले थे, जबकि शहीद जवान सतीश चंद मावी मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बली के रहने वाले थे. जवान राजेश कुमार इलाहबाद जिले के मेजा के निबी के निवासी थे. वहीं, उन्नाव के कैलाश यादव और संजय सिंह जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के भौरा गांव के थे.

आंतकियों ने की 6 राउंड फायरिंग
सीआरपीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश चंद्र पर 6 राउंड फायर किए, लेकिन जमीन पर गिरते-गिरते उन्होंने 32 गोलियां चलाई और एक आतंकवादी को भागते हुए गिरा दिया. उधर, बगल में ही गिरे जवान पशुपति ने आतंकी के ऊपर अपनी AK 47 से 20 चलाई. आतंकी वहीं पर ढेर हो गया. पशुपति अभी वेंटीलेटर पर हैं और जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »