अरनिया सेक्टर में PAK की ओर से फायरिंग में दो नागरिक घायल

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है. गुरुवार रात से जम्मू के अरनिया सेक्टर में चल रही फायरिंग शुक्रवार सुबह 5 बजे रुकी.

Advertisement
सीजफायर उल्लंघन सीजफायर उल्लंघन

अश्विनी कुमार

  • अरनिया, J&K,
  • 22 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है. गुरुवार रात से जम्मू के अरनिया सेक्टर में चल रही फायरिंग शुक्रवार सुबह 5 बजे रुकी. इस फायरिंग में भारत के दो नागरिक घायल हो गए. वहीं पाकिस्तान के चरवाह गांव में भी दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं.

गौरततलब है कि गुरुवार को ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर और सांबा में सीजफायर तोड़ा था. पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी में में एक नागरिक घायल हुआ था. वहीं, बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

Advertisement

वहीं बुधवार को ही गई केरन सेक्टर में की गई पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दो जख्मी हो गए थे. साथ ही पाकिस्तान की तरफ से पंजाब इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम किया था. BSF ने अमृतसर की तहसील अजनाला की पोस्ट बीएसएफ ने 2 पाकिस्तान हथियार बन्द घुसपैठियों को को मार गिराया था.

एक तरफ जहां पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी पीएम ने सयुंक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भारत पर ही सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया. पाक पीएम अब्बासी ने कहा है कि भारत लगातार कश्मीर में जुल्म ढा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement