कुलगाम: मुठभेड़ में हिजबुल आतंकी दाऊद शेख ढेर

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुरक्षाकर्मियों पर आतंकियों ने कुछ राउंड गोलियां चलाई. सुरक्षा बलों ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई की. संदिग्धों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
मारा गया आतंकी दाऊद शेख मारा गया आतंकी दाऊद शेख

स्‍वपनल सोनल

  • श्रीनगर,
  • 06 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ में जहां एक आतंकी ढेर हो गया है, वहीं एक जवान के भी घायल होने की खबर है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. मारे गए आतंकी का नाम दाऊद शेख बताया जा रहा है और हिजबुल का सदस्य बताया जाता है.

जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकी के पास से एके-56 और अन्य कई हथियार बरामद हुए हैं. जबकि एक अन्य आतंकी के अभी भी छिपे होने की आशंका है. लिहाजा, ऑपरेशन जारी है.

Advertisement

बताया जाता है कि रविवार को सुरक्षाकर्मियों पर ने कुछ राउंड गोलियां चलाई. सुरक्षा बलों ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई की. कुलगाम के एसपी मुमताज अहमद ने बताया कि मारा गया आतंकी दाऊद शेख वांटेड था और बीते तीन वर्षों से हिजबुल के लिए काम कर रहा था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से 75 किलोमीटर दूर जिले के बुचरू गांव में आतंकी सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाते हुए गांव की ओर बढ़े, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »