लश्कर कमांडर के साथ घाटी में मौजूद हैं 10 आतंकी, हथियारों की खेप भेजने के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल

एजेंसी ने जिन कॉल्स को इंटरसेप्ट किया है, उसमें अबू दुजाना पाकिस्तान से लश्कर कमांडर सैफुल्लाह साजिद जट से बात कर रहा है. इसमें सैफुल्लाह अबू दुजाना से हथियार लेने और उसको सही जगह पहुंचाने की बात कर रहा है.

Advertisement
लश्कर कमांडर अबू दुजाना लश्कर कमांडर अबू दुजाना

स्‍वपनल सोनल / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा किसी बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. यही कारण है कि बीते कुछ समय से घाटी में आतंकियों के घुसपैठ की कोशि‍शें बढ़ गई हैं. खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों का कॉल इंटरसेप्ट करने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें हथियार सप्लाई को लेकर गंभीर खुलासे हुए हैं. बताया जाता है कि आतंकी संगठन अपने लड़ाकों तक हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहा है.

Advertisement

खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में कमांडर अबू दुजाना इसे पूरे वारदात की प्लानिंग कर रहा है. लश्कर के आतंकी हथि‍यारों की सप्लाई के लिए 'अहमद वाला काम' नाम के कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस खुफिया जानकारी के मिलते ही जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है.

दुजाना और सैफुल्लाह की बातचीत इंटरसेप्ट
बताया जाता है कि एजेंसी ने जिन कॉल्स को इंटरसेप्ट किया है, उसमें अबू दुजाना पाकिस्तान से लश्कर कमांडर सैफुल्लाह साजिद जट से बात कर रहा है. इसमें सैफुल्लाह अबू दुजाना से हथियार लेने और उसको सही जगह पहुंचाने की बात कर रहा है. इस बातचीत में दोनों 'अहमद वाला काम' कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मदद ले रहा लश्कर
एक ओर जहां इस इंटरसेप्ट के बाद सर्तक हो गई हैं और कोड वर्ड्स को डिकोड करने में जुट गई हैं, वहीं शक है कि लश्कर हथि‍यारों की सप्लाई में स्थानीय लोगों की भी मदद ले रहा है. रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में मौजूद लश्कर कमांडर तल्हा से लश्कर के आतंकी को अलग-अलग जगह हथियार भेजे जाने के निर्देश मिल रहे हैं.

Advertisement

घाटी में दुजाना के साथ मौजूद हैं 10 आतंकी
यही नहीं, आतंकी से यह भी कहा जा रहा है कि वह किसी अनजान जगह जाकर बात करे. तल्हा में लश्कर कमांडर है, जो दुजाना के साथ मिलकर एक बार फिर सेना और सुरक्षाबलों पर हमला कर सकता है. एजेंसी की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि अबू दुजाना 10 लश्कर आतंकियों के साथ घाटी में मौजूद है, जिसमें एहसान उर्फ अबू और अली खालिद उर्फ सफी दुलिया पॉइंट में रहकर AK-47 की मांग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »