जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों से मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी घायल

इस महीने कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 32 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि इस साल 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए जा चुके हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI) सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)

शुजा उल हक / अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 25 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

  • पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
  • त्राल में मुठभेड़ से पहले सोपोर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में गुरुवार दोपहर बाद से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक पुलिस का एक जवान और सेना का एक जवान शहीद हो गए हैं. सुरक्षा बलों ने देर रात ऑपरेशन सुबह तक के लिए रोक दिया है.

Advertisement

इससे पहले त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल पर दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की बात कही जा रही है.

गुरुवार को यह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले गुरुवार को ही उत्तर कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. इस महीने कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 32 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि इस साल 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए जा चुके हैं.

Advertisement

इससे पहले भी पहले 23 जून को पुलवामा के बांदजू इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. इस दौरान सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था. इसके अलावा 21 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और श्रीनगर में अलग-अलग मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत 4 आतंकियों को मार गिराया था.

श्रीनगर के जादिबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा था, लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने की बजाय सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »