जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, दो पुलिसवाले घायल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा जिले के दर्जनों गांवों और मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के कुछ हिस्सों में आतंकवाद-रोधी अभियान जारी हैं.

Advertisement
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला (फाइल फोटो) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला (फाइल फोटो)

नंदलाल शर्मा / अशरफ वानी

  • अनंतनाग, जम्मू कश्मीर ,
  • 09 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है. हमले में दो पुलिस वालों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया.

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में घेराबंदी की

इससे पहले सुरक्षा बलों ने गुरुवार को शुरू किया. यह अभियान घाटी से आतंकवादियों का सफाया करने के प्रयासों का हिस्सा है. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा जिले के दर्जनों गांवों और मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के कुछ हिस्सों में आतंकवाद-रोधी अभियान जारी हैं.

अधिकारी ने बताया, घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. अधिकारी ने बताया कि हाल में आतंकवादी गतिविधियों के अत्याधिक बढ़ने से कुलगाम के साथ ही दक्षिण कश्मीर के तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement