जम्मू-कश्मीर: बैंक से 60 लाख रुपये की लूट, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार को एक बैंक के कैश वैन से 60 लाख रुपये लूट लिए. लुटेरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI) कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 05 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार को एक बैंक के कैश वैन से 60 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार बंदूकधारियों ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक के कैश वैन पर हमला किया और पैसे लूटे.

सूत्रों ने कहा, लुटेरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बैंक अधिकारियों ने कहा कि लूटी गई रकम 60 से 80 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लूटी गई सही राशि का सत्यापन किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »