शोपियां मुठभेड़: 2 आतंकी ढेर, सेना ने अभी तक बरामद किए 6 शव

रविवार देर शाम आतंकियों ने शोपियां जिले के पहनू इलाके में स्थित आर्मी कैंप पर गोलीबारी की थी. आतंकियों ने शाम 8 बजे जवानों के एक काफिले पर फायरिंग की थी. शाहिद अहमद डार, शोपियां के जामनगरी इलाके का रहने वाला था.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

शुजा उल हक / अशरफ वानी

  • शोपियां,
  • 05 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार शाम सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में शाहिद अहमद डार समेत दो आतंकी मारे गए हैं. वहीं उसका साथ देने वाले 4 लोगों को भी सेना ने मार गिराया है. पहले तीन लोगों की मौत का पता चला था, लेकिन सोमवार सुबह दो और शव बरामद किए गए हैं. हालांकि, सुरक्षाबल अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बरामद शव आतंकी हैं या कोई अन्य.

Advertisement

सूत्रों की मानें, तो जो शव बरामद हुआ है वो लश्कर आतंकी आशिक अहमद है. जहां पर रविवार को आतंकियों ने हमला किया था, ये शव वहां से करीब 12 किमी. की दूरी से मिला है.

रविवार देर शाम आतंकियों ने शोपियां जिले के पहनू इलाके में स्थित आर्मी कैंप पर गोलीबारी की थी. आतंकियों ने शाम 8 बजे जवानों के एक काफिले पर फायरिंग की थी. शाहिद अहमद डार, शोपियां के जामनगरी इलाके का रहने वाला था.

शाहिद के अलावा जिन चार लोगों को मारा गया है, सेना के मुताबिक वे आतंकी के मददगार थे. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि वे आम नागरिक थे. इस एनकाउंटर के बाद स्थानीय इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

आपको बता दें कि इस साल में सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों पर कई आतंकी हमले हो चुके हैं. पिछले महीने आतंकियों ने जम्मू में सुंजवां आर्मी कैंप, श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप और कुपवाड़ा के अवंतीपुरा के CRPF कैंप पर हमला बोला था.

Advertisement

बीते हफ्तों में सीमा पर संघर्षविराम तोड़ने की घटनाएं और जम्मू-कश्मीर में सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमलों की वारदात बढ़ गई हैं . भारतीय सेना का कहना है कि संघर्षविराम तोड़ने के बहाने आतंकी सीमा पार करके भारत में घुस रहे हैं.

इन हमलों के बाद भारतीय सेना ने एक बयान में जानकारी दी थी कि साल 2018 में पाकिस्तान के साथ लगी सीमारेखा पर सतर्कता दिखाते हुए संघर्ष विराम का जवाब दिया गया है.

भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 20 पाक सैनिकों की मौत हुई है. इसके अलावा सात पाक सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए. भारतीय सेना पाकिस्तानी सीमा में तीन किमी अंदर तक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाती है. सूत्रों के मुताबिक कम से कम 375-400 आतंकी घुसपैठ की ताक में हैं. वहीं, घाटी में जारी भारतीय सेना के ऑपरेशन ऑलआउट में 218 आतंकी मारे जा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »