जम्मू-कश्मीर: BJP के प्रदेश सचिव और भाई की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर में एक अज्ञात शख्स ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
अनिल परिहार (फाइल फोटो) अनिल परिहार (फाइल फोटो)

अजीत तिवारी

  • किश्तवाड़,
  • 01 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया है.

जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात हमलावर ने अनिल परिहार पर गोलियों की बैछार कर दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

वहीं, मौके पर मौजूद अनिल परिहार के भाई अजीत परिहार को भी गोली लगी. गोली लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल गए. हालांकि, कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई.

Advertisement

हमले की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने हत्या मामले में जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है.

प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी.

जम्मू-कश्मीर BJP के प्रदेश सचिव की हत्या के बाद किश्तवाड़ इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. हत्या के बाद किश्तवाड़ में हिंसा फैल गई. गुसाए लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन और जिला अस्पताल पर हमला कर दिया.

इलाके में साम्प्रदायिक दंगे की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जवानों को तैनात कर दिया है. हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिहार बंधुओं की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि परिहार परिवार के प्रति मेरी संवेदना है.

Advertisement

जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर राणा ने परिहार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने शाम 8 बजे परिहार बंधुओं की गोली मारी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनका भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से लौट रहे थे कि इसी दौरान उन पर करीब से गोलीबारी की गई.

उन्होंने बताया कि हमलावर इन दोनों भाइयों का घर लौटने का इंतजार कर रहे थे और हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाने के लिए पिस्तौल का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »