जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ में एक पाकिस्तानी महिला का मारा जाना बीएसएफ के लिए सीरियस मामला बन गया है. भारत पाकिस्तान सीमा पर पिछले 26 सालों के आतंकवादी गतिविधियों में पाक महिला घुसपैठिया के मारे जाने की यह पहली घटना है. पाकिस्तानी रेंजर्स शुक्रवार शाम को बीएसएफ से महिला का शव लेंगे.
बीएसएफ के डीईजी धरमिंदर पारीक का कहना है कि जम्मू के अखनूर सेक्टर में सीमा के पास गुरुवार शाम बीएसएफ ने एक घुसपैठिया को कंबल लपेटकर सीमा की तरफ आते देखा. जब उसे चेतावनी दी तो वो सीमा के साथ-साथ भागने लगा. बीएसएफ की कार्यवाही में उस घुसपैठिया को मार गिराया. उसकी पहचान रशिदा बेगम के रूप में हुई है. बीएसएफ का दावा है कि इस तरह से पाक महिला का सीमा क्रॉस करना सीरियस मामला है. लगता है कि पाक एजेंसी ने उसे हमारी सिक्योरिटी चेक करने के लिए भेजा हो.
वहीं, कठुआ जिले में बीएसएफ ने कर भारत में आ रहे अंज़ार को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ जारी है. बीएसएफ का मानना है कि बातचीत से वह पागल लगता है. हालांकि उससे अभी पूछताछ जारी है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स से सम्पर्क किया और उनके महिला पाकिस्तानी गुस्पैठिए की फोटो बताई. पाकिस्तानी रेंजर्स ने माना है कि महिला पाकिस्तान की है.
अश्विनी कुमार