बिगड़े हालातों के बीच श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, नेवी-एयर चीफ भी साथ

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. बिपिन रावत के साथ एडमिरल सुनील लांबा और एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा भी इस दौरे पर हैं.

Advertisement
श्रीनगर दौरे पर बिपिन रावत श्रीनगर दौरे पर बिपिन रावत

अशरफ वानी / मंजीत नेगी

  • श्रीनगर,
  • 01 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. बिपिन रावत के साथ एडमिरल सुनील लांबा और एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा भी इस दौरे पर हैं. हाल ही में लगातार बिगड़ रहे जम्मू-कश्मीर के माहौल के कारण तीनों आर्मी चीफ का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरे में इन तीनों के अलावा दक्षिण, पूर्व और उत्तरी कमांड के चीफ भी श्रीनगर में मौजूद हैं.

Advertisement

पहले दिल्ली में होनी थी बैठक
तीनों सेना प्रमुख इस बैठक में बॉर्डर पर लगातार हो रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. पहले यह मीटिंग दिल्ली में ही होनी थी, लेकिन बाद में इसे श्रीनगर शिफ्ट कर दिया गया है. बिपिन रावत यहां पर कई सीनियर अफसरों से सीधे संवाद करेंगे, और सुरक्षा की सभी तैयारियों को लेकर बात करेंगे. भारतीय सेना ने पिछले एक हफ्ते में लगभग 18 आतंकियों को मौत के घाट उतार चुकी है. वहीं पाकिस्तान भी लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.

आपको बता दें कि में अशांति को हवा देने और वहां आतंकी हमलों को अंजाम देने को मकसद से पाकिस्तान अपने और आतंकियों को घाटी भेजने की फिराक में जुटा है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए पाकिस्तानी सेना अपनी बॉर्डर एक्शन टीमों (BAT) के जरिये भारतीय सैनिकों पर हमले भी कर सकती है. इस खुफिया रिपोर्ट के बाद से सेना अलर्ट पर है और नियंत्रण रेखा पर पैनी नजर बनाए रखी है.

Advertisement

बीते एक हफ्ते के दौरान भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे ऐसे छह आतंकियों को मार गिराया था. वहीं गुरुवार सुबह भी जम्मू-कश्मीर के सोपोर सेक्टर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए . इन आतंकवादियों ने बुधवार को एक पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया था. जिसमें 5 पुलिस वाले घायल हो गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »