घाटी में तनाव बरकरार, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर तो सुरक्षाबलों से संघर्ष में 12 लोग घायल

रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच ताजा संघर्ष में शनिवार को कम से कम 12 लोग घायल हो गए. शहर के ईदगाह इलाके में कथित रूप से जहर देने के कारण 16 साल के एक लड़के के मारे जाने के बाद संघर्ष शुरू हुए.

Advertisement
कश्मीर में तनाव कश्मीर में तनाव

लव रघुवंशी / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया. इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 60 किलोमीटर दूर दोबजान गांव में चार आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा बलों के सहयोग से गांव को घेर लिया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब एक निश्चित मकान की ओर बढ़े तो वहां छुपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया. इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि ताजा रिपोर्ट आने तक भीषण मुठभेड़ जारी थी.

श्रीनगर में संघर्ष में 12 घायल
वहीं प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच ताजा संघर्ष में शनिवार को कम से कम 12 लोग घायल हो गए. शहर के ईदगाह इलाके में कथित रूप से जहर देने के कारण 16 साल के एक लड़के के मारे जाने के बाद संघर्ष शुरू हुए. ईदगाह इलाके के कैसर सोफी की शनिवार सुबह यहां के एक अस्पताल में मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे सपुर्दे खाक किए जाने के बाद कुछ युवकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके बाद विधि प्रवर्तन एजेंसियों ने ताकत का इस्तेमाल किया.

Advertisement


उन्होंने कहा कि 12 लोग घायल हो गए जिनमें से छह छर्रे लगने से घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि सोफी 25 अक्तूबर को लापता हुआ था और छह दिन बाद शहर के शालीमार इलाके में उसे बेहोशी की हालत में पाया गया. हालांकि इलाके में रहने वाले लोगों का आरोप है कि सुरक्षाबलों ने सोफी को बलपूर्वक कोई विषैली चीज खिलाई थी. अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल के कारण घाटी में दूसरी जगहों पर लगातार 120वें दिन आम जनजीवन प्रभावित रहा.

अधिकारी ने कहा कि जहां कश्मीर में अधिकतर दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं पेट्रोल पम्प बंद थे, वहीं शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के कुछ इलाके और बाहरी इलाके में कुछ खुले थे. उन्होंने कहा कि अधिकतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सड़कों से नदारद रहीं लेकिन शहर के कुछ इलाकों सहित घाटी की कुछ जगहों पर ऑटोरिक्शा और टैक्सियां चलती रहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement