हिमाचल में कड़ाके की सर्दी, शिमला समेत कई जगह पाइपों में पानी जमा!

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने से पेयजल की सप्लाई भी बाधित हुई है क्योंकि ठंड बढ़ने से पाइपों में पानी जम गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 09 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब और हरियाणा से सटा यह पर्वतीय राज्य शीतलहर की चपेट में है. शिमला सहित प्रदेश के आठ शहरों का तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया है.

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने से पेयजल की सप्लाई भी बाधित हुई है क्योंकि से पाइपों में पानी जम गया है. शिमला के जाखू, यूएस क्लब, लक्कड़ बाजार, कैथू और आईजीएमसी इलाकों में पानी के पाइप जमने के कारण लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

Advertisement

पिछ्ले एक हफ्ते से हिमाचल के शहरों का तापमान लगातार गिर रहा है. राज्य के कई शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. उधर लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है. मनाली, कल्पा, सुंदरनगर, भुंतर, चंबा डलहौजी, सोलन और शिमला में भी न्यूनतम पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया है. शीतलहर और पारा गिरने से बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य का मौसम साफ बना रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब में भी शीतलहर का कहर जारी

हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा के नारनौल और पंजाब के आदमपुर में भी तापमान शून्य से 5 डिग्री और 7 डिग्री तक लुढ़क गया है. पिछले 2 दिनों के दौरान इन दोनों राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और पिछले 2 दिनों के से न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच में रिकॉर्ड किया गया है.

Advertisement

हरियाणा के हिसार में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. हरियाणा के करनाल, सिरसा, भिवानी, रोहतक और अंबाला में भी रात का तापमान 3 डिग्री से लेकर 5 डिग्री के बीच तक रिकॉर्ड किया गया है.

पंजाब के भटिंडा का तापमान 3 डिग्री से नीचे तक गिर चुका है भटिंडा के अलावा पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट और पटियाला शहरों में भी तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच तक लुढ़क गया है जिस से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है.

हरियाणा और पंजाब की राजधानी में भी रात का तापमान 4.7 डिग्री तक लुढ़का चुका है जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं आएगा यानी लोगों को सर्दी के कहर से जूझते रहना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »