हिमाचल: किन्नौर में खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

पुलिस के अनुसार जिला किन्नौर के सांगला छितुकुल संपर्क सड़क मार्ग पर खरोगला नामक स्थान पर एक बलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 4 युवकों की मौत और 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

aajtak.in

  • किन्नौर ,
  • 05 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • हादसे में 4 लोगों की मौत
  • खाई में गिरी कार
  • दुर्घटना में 3 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है.

पुलिस के अनुसार जिला किन्नौर के सांगला छितुकुल संपर्क सड़क मार्ग पर खरोगला नामक स्थान पर एक बलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 4 युवकों की मौत और 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर रेफर किया गया है. 

Advertisement

इस हादसे में तीन युवाओं की मौके पर मौत हुई जो सांगला गांव के थे जबकि एक युवक को सांगला चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया जो बोनिंग सारिंग का रहने वाला था. अन्य घायल हुए 3 युवक भी सांगला गांव के बताए जा रहे हैं.

ये लोग बोलेरो में सवार होकर रक्षम से सांगला की ओर आ रहे थे तभी खरोगला नामक स्थान पर गाड़ी गहरे नाले में गिर गई. तीन गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी सांगला में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रेफर कर दिया गया है. 

 प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को  10 -10 हजार रुपये और घायलों को 5- 5 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि दी गई है.  पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »