मौसम की पहली बर्फबारी से जन्नत बन गई वादियां, चमोली-गुलमर्ग, शिमला में बिछी सफेद चादर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग में बर्फ की कई फीट परतें जम गई है. इस दौरान जो भी सैलानी वहां मौजूद हैं उन्हें शानदार नजारा देखने का मौका मिल रहा है.

Advertisement
चमोली में बर्फबारी के बाद का नजारा (फोटो-आजतक) चमोली में बर्फबारी के बाद का नजारा (फोटो-आजतक)

aajtak.in

  • शिमला/गुलमर्ग/चमोली,
  • 17 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST
  • बर्फ की आगोश में उत्तर भारत
  • सोमवार को जमकर हुई बर्फबारी
  • तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट

उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में जोरदार बर्फ गिरी है. भारी बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है और गुलमर्ग, कुल्लू मनाली, शिमला, केदारनाथ, बदरीनाथ, चमोली में दिव्य एहसास हो रहा है. जहां तक नजरें जा रही है बर्फ की मोटी परतें रूई के फाहें जैसी दिख रही हैं

बर्फबारी कई लोगों के लिए मुसीबत बनकर भी आई है. जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सिंथान दर्रे के पास बर्फ में फंसे 10 लोगों को सोमवार को पुलिस और सेना की एक टीम ने बचा लिया. सेना ने कहा है कि सात पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा रविवार रात से ही भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए थे.

Advertisement

बीते दो दिनों में केंद्र शासित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है, इससे तापमान काफी नीचे चला गया है. 

गुलमर्ग में बर्फबारी की तस्वीर (पीटीआई)

बारामूला के गुलमर्ग में बर्फ की कई फीट परतें जम गई है. इस दौरान जो भी सैलानी वहां मौजूद हैं उन्हें शानदार नजारा देखने का मौका मिल रहा है.

रोहतांग में अटल टनल का दक्षिणी मुहाना बर्फबारी से अटा पड़ा है.

अटल टनल के सामने जमी बर्फ (फोटो- पीटीआई)

अगर बात उत्तराखंड की करें तो चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम बदला और जमकर बर्फबारी हुई जिसके साथ ही जिले भर में हाड़ कंपकंपाने  वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है.  बदरीनाथ धाम हेमकुंड साहिब औली और गैरसैण मैं जमकर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है. बदरीनाथ धाम में लगभग आधा फीट तक बर्फ जम चुकी है. बदरीनाथ धाम में मकानों पर बर्फ, गाड़ियों में बर्फ, मंदिर परिसर के आसपास बर्फ और पैदल रास्तों पर केवल बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. 

Advertisement
चमोली में बर्फबारी के बाद की तस्वीर (फोटो- आजतक)

भारी बर्फबारी के बाद तीर्थ यात्रियों को बदरीनाथ धाम पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास जो यात्री फंस गए थे वे सड़क मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं. 

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्रौर और शिमला में बर्फ गिरी है.

पर्यटन नगली मनाली में ही सीज़न की पहली बर्फ़बारी हुई है. मनाली में सोमवार हुई ताजा बर्फबारी से पूरी घाटी सफेद चादर से ढक गयी है. मनाली में बीते वर्ष 12 दिसंबर को पहली बर्फबारी हुई थी.  वहीं इस साल नवम्बर महीने में ही बफर्बारी होने से सर्दियां शुरू हो गई हैं.

रोहतांग मे करीब 50 सेंटीमीटर,  गुलाबा में 20, कोठी में 15 और सोलंगनाला में 12 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है. 

पहाड़ों की रानी शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ. बर्फ गिरने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई और इसमें  6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. इधर पहाड़ों पर घूमने आए कुछ सैलानियों ने खूब मस्ती की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »