कार में दूसरे शख्स के साथ बैठी थी पत्नी, फिर पति ने बेसबॉल बैट से पीटा, बोला- मेरा घर नाश हो गया

पंचकूला के सेक्टर 26 स्थित हर्बल गार्डन की पार्किंग में पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ कार में बैठी थी, तभी उसका पति पहुंचा और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया. महिला का पति दूसरी कार से वहां पहुंचा और कार का शीशा तोड़ा. फिर पत्नी को खींचकर कार से उतार कर पीटने लगा.

Advertisement
पति ने पत्नी को बेसबॉल से जमकर पीटा पति ने पत्नी को बेसबॉल से जमकर पीटा

aajtak.in

  • पंचकूला,
  • 17 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

हरियाणा के पंचकूला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक शख्स बीच सड़क अपनी पत्नी को बेसबॉल के बैट से पीट रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ कार में बैठा देख लिया था. जिसके बाद उसने आपा खो दिया और अपनी पत्नी को सबके सामने पीट दिया. 

Advertisement

इस घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग अपने फोन से वीडियो बनाने लगे. बताया जा रहा है कि महिला के साथ कार में मौजूद युवक भी महिला के पति को रोकने का प्रयास किया. लेकिन वो अपनी पत्नी को पीटता रहा किसी तरह से लोगों ने महिला को बचाया. युवक यह कहता सुनाई दे रहा है कि वो महिला का पति है, काफी समय से उसे तंग किया हुआ है. इसके बाद वो अपनी पत्नी को गाली-गलौज कर उसे पीटता रहा. 

बेसबॉल के बेट से पति ने पत्नी को पीटा

जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर 26 स्थित हर्बल गार्डन की पार्किंग में पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ कार में बैठी थी, तभी उसका पति पहुंच गया और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया. महिला का पति दूसरी कार से वहां पहुंचा और सीधे कार का शीशा तोड़ दिया. इससे कार में बैठी पत्नी और दूसरा शख्स बुरी तरह डर गए.

Advertisement

बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और बैट से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी. पत्नी मदद के चिल्लाने लगी और पुलिस को कॉल करने के लिए कहने लगी. हालांकि कुछ ही देर में हर्बल पार्क में टहल रहे लोग वहां पहुंच गए और बीच बचाव किया. पिटाई कर रहे शख्स ने खुद को महिला का पति बताया और हंगामा करने लगा. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

महिला की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. वहीं सेक्टर 25 पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है व आगामी जांच जारी है. उन्होंने बताया कि मामले में जांच करने के बाद जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर दिया जाएगा. 

(रिपोर्ट- उमंग शेरोन)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »