रेट इंटरेस्ट घोटाला: इनेलो नेता सतबीर कादियान के खिलाफ फैसला सुरक्षित, 26 को सजा का ऐलान

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सरकार में विधानसभा स्पीकर रहे हरियाणा के नेता सतबीर कादियान को इफको के रेट इंटरेस्ट घोटाले में कड़कड़डूमा की विशेष सीबीआई कोर्ट 26 अगस्त को सजा सुनाएगी.

Advertisement
सतबीर कादियान सतबीर कादियान

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सरकार में विधानसभा स्पीकर रहे हरियाणा के नेता सतबीर कादियान को इफको के रेट इंटरेस्ट घोटाले में कड़कड़डूमा की विशेष सीबीआई कोर्ट 26 अगस्त को सजा सुनाएगी.

सतबीर कादियान को दिल्ली की ने इफको के बजट से 1990 से 1992 के दौरान 114 करोड़ के गवन का दोषी पाया है. सतबीर कादियान को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गबन का दोषी ठहराया था और तिहाड़ जेल भेज दिया गया था.

Advertisement

इनेलो सरकार ने 1989 से 1992 तक को इफको का ऑल इंडिया चेयरमैन बनाया था. उसी दौरान 114 करोड़ का गबन इफको के बजट के पैसे से किया गया था.1993 में सीबीआई ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें सतबीर कादियान को मुख्य आरोपी बनाया गया था.

पिछले 25 साल के दौरान इस मामले की सुनवाई के दौरान कई आरोपियों की मौत भी हो चुकी है. 20 साल पहले 1996 में इस मामले में सभी 25 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »