घर का दरवाजा खुला मिला तो सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंच गया सांड, जानें किस ट्रिक से उतारा गया नीचे

फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी स्थित एक तीन मंजिला मकान के छत पर आवारा सांड पहुंच गया. जिसे कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीमों ने रेस्क्यू कर उसे नीचे उतारा. गनीमत यह रही कि सांड ने किसी को भी चोट नहीं पहुंचाई.

Advertisement
पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मिलकर किया रेस्क्यू. पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मिलकर किया रेस्क्यू.

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 04 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST
  • हरियाणा के फरीदाबाद का मामला
  • तीन मंजिला घर की छत पर जा पहुंचा सांड

हरियाणा के फरीदाबाद में एक आवारा सांड तीन मंजिला मकान की छत पर जा पहुंचा. जिसे कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीमों ने रेस्क्यू करके नीचे उतारा. गनीमत रही कि नीचे उतारने के दौरान आवारा सांड बेकाबू नहीं हुआ. और ना ही उसने किसी को चोट पहुंचाई.

जानकारी के अनुसार, जब सांड इस मकान की छत पर जा चढ़ा तो लोगों ने तुरंत नगर निगम और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. फिर काफी देर बाद पुलिस और नगर निगम की टीमों ने उसे नीचे उतारा.

Advertisement

गौरतलब है कि फरीदाबाद में आए दिन लगातार आवारा जानवरों का जमावड़ा देखने को मिलता है.

पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मिलकर किया रेस्क्यू.

कानपुर में सरकारी स्कूल में बंद किए आवारा पशु
वहीं, हाल ही में यूपी से भी एक मामला सामने आया था जहां आवारा पशुओं से तंग आकर लोगों ने उन्हें एक सरकारी स्कूल के कमरे में बंद कर दिया था. दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आवारा पशु लोगों के खेतों की फसल को बर्बाद कर रहे थे. इसी से तंग आकर लोगों ने यह कदम उठाया.

उल्लेखनीय है कि पूरे उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशियों के रख-रखाव के लिए अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराया गया था और सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया था कि अगर आवारा जानवर बाहर घूमते नजर आए तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जानवरों के हमले से दो लोगों की मौत
लेकिन कानपुर देहात से सामने आए इस मामले के बाद लगता है कि अधिकारियों पर सरकार के आदेश का कोई फर्क नहीं पड़ा. अधिकारियों की इस लापरवाही का नतीजा ग्रामीणों को भुगता पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह आवारा जानवर उनकी फसलें बर्बाद कर रहे हैं जो उनके लिए चिंता का विषय है. वहीं, जानवरों के हमले से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement