कन्या गुरुकुल प्रबंधक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

हरियाणा के जींद जिले के गांव गैंडा खेड़ा कन्या गुरुकुल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की भिवानी जिले की छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

Advertisement
छेड़छाड़ का आरोप छेड़छाड़ का आरोप

aajtak.in

  • जींद,
  • 11 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 4:17 AM IST

हरियाणा के जींद जिले के गांव गैंडा खेड़ा कन्या गुरुकुल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की भिवानी जिले की छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

इस मामले को लेकर गुरुवार को गांव के लोगों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता खेड़ा खाप के प्रधान भरत सिंह और गुरुकुल कमेटी उपप्रधान रणधीर सिंह ने की. इस मामले को लेकर अब रविवार को में पांच गांवों की पंचायत होगी.

Advertisement

पंचायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनके पास उनकी बेटी का फोन आया कि के प्रबंधक ने उसके साथ की है. छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह हर रोज की तरह खाना खाकर गुरुकुल के हॉस्टिल में सो गई. रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह उल्टी करने के लिए नीचे बाथरुम में चली गई.

छात्रा का आरोप है कि बाथरुम में गुरुकुल प्रबंधक आए और उसके साथ करने लगे. गुरुकुल प्रबंधक ने उसका हाथ पकड़ लिया. छात्रा ने यह बात प्राचार्या भंतो देवी के और अपने परिजनों को बताई.

कन्या गुरुकुल प्राचार्या भंतो देवी ने बताया कि छात्रा ने गुरुकुल प्रबंधक पर छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत की थी. छात्रा और उसके परिजनों की मांग पर गुरुकुल कमेटी द्वारा उन्हें निष्कासित कर दिया है. अब छात्रा व उसके परिजन संतुष्ट हैं.

Advertisement

-इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »