अमित शाह और सीएम खट्टर से बोले बीरेंद्र- पहले हो हाशिए के इलाकों का विकास

जींद की गौरव रैली में रविवार को बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में कहा कि मध्य हरियाणा के 25 इलाकों के विकास के मामले में हमेशा से पिछड़े रहे हैं. इन इलाकों को किसी ने तवज्जो नहीं दी. हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया.

Advertisement
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह

केशव कुमार / अशोक सिंघल

  • जींद,
  • 11 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि हरियाणा के 25 इलाकों का भी विकास करें. खट्टर ने उन्हें फौरन तसल्ली दिलाई कि हरियाणा में किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं हो रहा है और नहीं होगा. उनका ध्यान पूरे हरियाणा पर है.

में रविवार को बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में कहा कि मध्य हरियाणा के 25 इलाकों के विकास के मामले में हमेशा से पिछड़े रहे हैं. इन इलाकों को किसी ने तवज्जो नहीं दी. हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया. इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से वो चाहते हैं कि इन 25 इलाकों का विकास भी बाकी इलाकों की तरह करें. सिंह ने अमित शाह को भी कहा वे हरियाणा सरकार को नोटिस दें कि वह इन 25 इलाकों को भी आगे बढ़ाएं. उनका विकास करें.

Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने बीरेंद्र सिंह की इस बात का जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए पूरा हरियाणा ही उनका अपना है. वह पूरे चाहते हैं. कोई पक्षपात वह किसी भी इलाके से नहीं करते हैं. इसलिए ऐसा कभी नहीं होगा कि इन 25 इलाकों को छोड़ दिया जाएगा और बाकी हरियाणा को तवज्जो दी जाएगी. अगर कहीं कमी रही है या पहले की सरकारों ने अगर कमी रखी है तो उसको पूरा करके बाकी हरियाणा के साथ इन इलाकों को भी आगे बढ़ाया जाएगा.

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जाट आरक्षण का नाम लिए बगैर कहा कि जो हमारे अधिकार की लड़ाई है. अमित शाह को उसका भी समर्थन करना चाहिए और हमारे इस अधिकार की लड़ाई में किसी को होगा. हम नहीं चाहते कि हमारे अधिकारों की लड़ाई की वजह से किसी का नुकसान हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »